Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

उस स्वर्ग को यहीं उतारा जाय : अलका ‘सोनी’

 

* अनुसंधान **

नित्य नये अनुसंधानों ने

मिटा डाली हैं दूरियां

नक्षत्रों की,

सिमटा दिया है

विशाल धरा को

ग्रहों में भी जीवन 

ढूंढ रहे हो तुम,

नाप लिया है

प्रकाश वर्ष में 

सितारों के बीच की

दूरियों को…..

लेकिन क्या 

कभी की है कोशिश

दो हृदयों के बीच

आयी दूरियों को

मिटाने की !!

निर्बल और सबल,

निर्धन और सधन के

बीच की खाई को

पाटने की,

उन आकाशीय पिंडों से

यह भी पढें   बंग्लादेशी तथा रोहिंग्या को नेपाल छोड़ने के लिए गृहमंत्री ने कारवाई की शुरु

ज़्यादा जरूरी है कि

इस धरती को 

रहने लायक बनाया जाय

उस स्वर्ग को

यहीं उतारा जाय।

अलका ‘सोनी’
बर्नपुर, पश्चिम बंगाल।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed