Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज बंध रहे हैं शादी के बंधन में वरुण धवन और नताशा दलाल

 

 

Varun Dhawan-Natasha Dalal to tie the knot on January 24? | Entertainment News,The Indian Express

वरुण धवन और नताशा दलाल अब से कुछ ही देर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। यह शाही शादी अलीबाग स्थित मेंशन हाउस में हो रही है। इस मौके पर दोनों ही परिवारों से कुछ खास दोस्त ही उपस्थित हैं। आइए जानते हैं इस शाही विला के बारे में सबकुछ। बता दें कि इस विला का एक दिन का किराया 4 लाख रुपये है।द मेंशन हाउस 25 बेडरूम का एक शानदार विला है। यहां का एक दिन का किराया लगभग चार से साढ़े चार लाख रुपये है। इसमें रहना और खाना फ्री है।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

इसके चलते इस प्रॉपर्टी का वे लगभग 12 लाख रुपये देंगे। अगर प्रॉपर्टी की बात करें तो इसमें एक बहुत बड़ा स्विमिंग पूल और गार्डन एरिया भी है। इसके अलावा इसके चारों तरफ ग्रीनरी भी है और यहां शांति का वातावरण भी है।कोरोना वायरस को देखते हुए वरुण धवन की शादी में बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया गया है। जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण  जौहर, कटरीना कैफ और सलमान खान जैसे नाम शामिल है। ‘हम तुम’ और ‘फना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले फिल्मकार कुणाल कोहली अपनी पत्नी और बेटी के साथ शुक्रवार शाम अलीबाग के मेंशन हाउस पहुंच चुके हैं। कुणाल वरुण धवन के चचेरे भाई हैं और शादी के सभी उत्सवों में शामिल होंगे। तीनों को घर के बाहर स्पॉट किया गया। इसी बीच खबर है कि वेन्यू पर पहुंचते समय वरुण धवन की गाड़ी का एक छोटा एक्सीडेंट हो गया था। वरुण धवन और नताशा दलाल बचपन एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों काफी लंबे समय से एक साथ हैं। दोनों के परिवार वाले भी एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

यह भी पढें   गणेश नेपाली के परिवार जनों ने की शिकायत दर्ज

बीते शनिवार को मेहंदी और संगीत का आयोजन किया गया था। साथ ही वरुण धवन की बैचलर पार्टी भी हुई। शादी की सभी रीति रिवाज को पूरा करने के लिए 22 जनवरी को ही दोनों फैमिली और मेहमान अलीबाग पहुंच गए थे।

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *