मारवाड़ी महिला जोगबनी इकाई ने लगाया रक्तदान शिविर

माला मिश्रा जोगबनी । अखिल भारतीय मारवाडी महिला सम्मेलन का जोगबनी इकाई स्थानीय अग्रसेन भवन के प्रांगण में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर में संस्था की महिला सहित अन्य लोगो ने स्वास्थ्य जांच कराकर रक्तदान किया । शिविर में पूर्णिया से रेडक्रॉस सोसाइटी का मेडिकल टीम डॉ बीसी झा के नेतृत्व में नर्स मिथिलेश कुमारी तथा लैब टेक्निशइन क्रमशः विकास कुमार मेहता , सुनील कुमार , जावेद हलीन, चंद्रकांत ठाकुर ,उपेंद्र प्रसाद सिंह रक्तदान शिविर में सेवा दिया ।शिविर में संस्था का प्रान्तीय रक्तदान प्रमुख उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान कर आप एक जिंदगी बचा सकते है। उन्होंने रक्त देने आए सभी का आभार जताया ।शिविर में 16 पुआइन्ट रक्त संकलन हुआ । इस मौके पर शाखा अध्यक्ष मीना गोयल ,सचिव संगीता अग्रवाल , कोषाध्यक्ष अर्पण अग्रवाल , किरण खेतान, रंजीता केडिया, शर्मिला ड्रोलिया, सुमन गोयल , निशा अग्रवाल ,संजू डालमिया , लीला गोयल ,अणु खंडेलवाल ,संतोष केडिया , रितु अग्रवाल सक्रिय हो सेवा दिया ।



