Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में हिंदू परिवार के पांच लोगों की लाशें रहस्यमय परिस्थितियों में घर के अंदर मिली

 

पाकिस्तान में एक ही हिंदू परिवार के पांच लोगों की लाशें रहस्यमय परिस्थितियों में उनके घर के अंदर मिली हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान में हिंदू समुदाय काफी डरा हुआ है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने पाकिस्तान के द न्यूज इंटरनेशनल के हवाले से बताया है कि इस हिंदू परिवार के सदस्यों की लाशें रहीम यार खान शहर से 15 किलोमीटर दूर चक नंबर 135-पी, अबू धाबी कॉलोनी में उनके घर में मिली है। इस सभी लोगों की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने चाकू और कुल्हाड़ी सहित हत्या के हथियार बरामद किए हैं।

यह भी पढें   नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के प्रस्तावित चीन दौरे की तैयारियां शुरू

रहीम यार खान में सामाजिक कार्यकर्ता बीरबल दास ने पाकिस्तान के द न्यूज इंटरनेशनल को बताया कि राम चंद मेघवाल हिंदू थे और उनकी उम्र 35 से 36 वर्ष थी। वह लंबे समय से एक टेलरिंग की दुकान चला रहा था। वह एक शांतिप्रिय व्यक्ति थे और एक खुशहाल जीवन जी रहे थे और यह घटना सभी के लिए काफी चौंकाने वाली थी।

इससे पहले बीते साल पाकिस्तान में एक हिंदू मेडिकल छात्रा की मौत हो गई थी। कॉलेज ने जहां इसे आत्महत्या का मामला बताया था वहीं उसके भाई ने इसे हत्या करार दिया था। इसके बाद छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा हुआ। पाकिस्तान में हिंदू छात्रा की मौत से जुड़े मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ।

यह भी पढें   स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ,उपमहानिरीक्षक एकेसी सिंह ने भी किया रक्तदान

हिंदू छात्रा की मौत से जुड़ी अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस रिपोर्ट में कहा गया कि हिंदू छात्रा की हत्या करने से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। बता दें, सितंबर महीने में एक हॉस्टल के कमरे में इस हिंदू छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी, उसके बाद से ही इस मामले में हत्या के पीछे की वजहों को तलाशा जा रहा था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *