Sun. Jun 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रदेश नं. २ में विद्युत प्रसारण और वितरण प्रणाली सुधार के लिए ठेक्का सम्झौता

 

काठमांडू, १८ मार्च । प्रदेश नं. २ स्थित ८ जिलों में विद्युत प्रसारण और वितरण प्रणाली में सुधार के लिए ठेक्का सम्झौता की गई है । नेपाल विद्युत प्राधिकरण और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड बीच यह सम्झौता हुई है । अन्तर्राष्ट्रीय टेण्डर प्रक्रिया मार्फत टाटा प्रोजेक्ट ठेकेदार कम्पनी के रुप में चयनित हुई है, जो भरतीय कम्पनी है ।
प्राधीकरण का कहना है कि प्रदेश नं. २ ग्रामीण विद्युतीकरण आयोजना के लिए कम्पनी के साथ ४ अरब रुपयों की सम्झौता हुई है । आयोजना अन्तर्गत प्रदेश नं. २ स्थित जिलों में सहज विद्युत आपुर्ति, गुणस्तरीय वितरण प्रणाली, आधुनिक उपकरण जडान, ३३–११ केभी, १६.६ एमभीए क्षमता के साथ ८ सब स्टेशन बिस्तार जैसे काम होनेवाला है । सम्झौता अनुसार सम्झौता कार्यान्वयन के ९०० दिन अर्थात् ३० महीनों के भीतर लक्षित काम सम्पन्न करना है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *