Wed. Sep 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डॉ शेखर कोइराला जोगबनी नाका पहुच कोरोना की तैयारी का लिया जायजा

 


हिमलिनी प्रतिनिधि बिराटनगर । बिराटनगर में नित्य बढ़ रहे कोरोना संक्रमित का संख्या को देखते हुए भारतीय जोगबनी नाका से सटे नेपाल सीमा पर सुरक्षाबल बढ़ा दिया गया है । अवैध रास्ते आवाजाही करने बालो पर रोक लगा दिया गया है । नेपाल में फसे भारतीय नागरिक को मुख्य नाका होकर आधार कार्ड दिखाने के बाद आने दिया जा रहा है।

बिराटनगर महानगरपालिका कोरोना गाइडलाइन जारी कर सभी परीक्षा स्थगित कर दिया है । शादी विवाह में 25 लोगो से अधिक भीड़ पर रोक लगा दिया है । सीमा पर कोरोना को ले सरकार का तैयारी के मद्देनजर पूर्व सांसद व नेपाली कांग्रेस का प्रभावशाली नेता डॉ शेखर कोइराला जो चिकित्सक भी है जोगबनी मुख्य नाका से सटे नेपाल भंसार क्षेत्र का जायजा लिया । उन्होंने नाका का अवस्था , हेल्थ डेस्क तथा सीमा पर सरकार का व्यवस्था पर अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी लिया । बताया कोरोना का दूसरा लहर काफी खतरनाक है, इससे बचने के लिए लोगो को सोसल डिस्टेंस, मास्क लगाना , समय समय पर हाथ धोना के अलावा सरकार का गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा सरकार से की गई मांग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com