Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और भारत अंतरराष्ट्रीय पुल खुले पर नागरिकों की आवाजाही शून्य, बाजारों में पसरा सन्नाटा

 

पिथौरागढ़ :

नेपाल और भारत को जोडऩे वाले धारचूला एवं झूलाघाट के अंतरराष्ट्रीय पुल खुले हुए हैं। दोनों देशों की तरफ से सीमा बंद नहीं की गई है, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते बाजार सूने पड़े हैं। भारत में प्रवेश के लिए कोरोना की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आवश्यक करने और नेपाल में लॉकडाउन किए जाने से दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही शून्य हो चुकी है। इससे नेपाली ग्राहकों पर निर्भर रहने वाले सीमांत के भारतीय बाजारों में सन्नाटा है और दुकानदार परेशान हैं।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में धूमधाम से मनाया जा रहा है जानकी नवमी

भारत-नेपाल सीमा पर सबसे बड़ा बाजार धारचूला है। यहां करीब ढाई सौ दुकानें हैं और इस बाजार से प्रतिदिन लगभग करीब एक हजार नेपाली ग्राहक आकर खरीददारी करते हैं। नेपाल के लोग खाद्यान्न, नमक, तेल से लेकर कपड़े, जूते-चप्पल व अन्य रोजमर्रा की जरूरत वाली वस्तुएं भारतीय बाजारों से ही खरीदते हैं। आम दिनों में जब सुबह बाजार खुलता है तो यहां पर पहले ग्राहक नेपाल के ही लोग होते हैं। करीब 70 से 80 फीसद बिक्री नेपाली ग्राहकों पर निर्भर है। वहीं भारत का झूलाघाट बाजार तो पूरी तरह नेपाली ग्राहकों पर ही निर्भर है। यहां करीब डेढ़ सौ दुकानें हैं। नेपाल के बैतड़ी जिले में लॉकडाउन के चलते नेपाली ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ऊपर से कोविड कफ्र्यू के चलते बाजार कुछ देर के लिए ही खुल रहे हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *