Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विशेष अदालत का शर्तः हमारे यहां आने पर पीसीआर रिपोर्ट या टीका का कार्ड आवश्यक

 


मई १५, काठमांडू । विशेष अदालत ने अपने यहां किसी कारण से आने पर अनुसन्धान अधिकृत का ७२ घन्टा के अन्दर का पीसीआर परीक्षण निगेटिव रिपोर्ट मांगा है ।
विशेष अदालत ने शुक्रवार सेवा प्रवाह के सम्बन्ध में निणर्य करते हुए विशेष अदालत में मिसिल लेकर आने या अनुसन्धान अधिकृत का रिपोर्ट या कोभिड विरुद्ध की टीका लगवाए जाने का कार्ड का फोटोकापी मांग की है । विशेष अदालत ने गत वैशाख १५ गते ही आरोप पत्र, अभियोग पत्र दर्ता गर्ने, मुद्दा में सन्लग्न आरोपियों का कैद तथा बयान, आदेश, समय बढाने के अलावा सभी काम बन्द कर दिया है । उसी कामों के लिए विशेष अदालत ने और निणर्य किया है ।
विशेष अदालत ने सम्पति शुद्धिकरण अनुसन्धान विभाग तथा अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान में पत्र भेजकर म्याद बढाने का काम अदालत में उपस्थित न होकर भर्चुअल माध्यम से ही करने का निणर्य किया है । परन्तु मुकदमा पन्जीकरण के लिए अनुसन्धान अधिकृत मिसिल के साथ अदालत में उपस्थित होने के लिए शर्त रखा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *