Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राधे के रिव्यू से नाराज सलमान खान ने कमाल राशिद खान पर किया मानहानि का केस

 

KRK's shocking comments on Salman Khan
सलमान खान की फिल्म राधे टीम ने फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (केआरके) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। टीम ने यह एक्शन केआरके द्वारा फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ पर की गई उनकी निगेटिव रि व्यू पर लिया है।

इस बात की जानकारी खुद केआरके ने ट्वीट करते हुए दी है। केआरके ने अपने ट्वीट में अब सलमान खान की किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करने का वादा किया है। इतना ही नहीं केआरके ने सलमान खान पर गुस्सा निकालते हुए कहा है कि आपको एक बेहतर फिल्म बनानी चाहिए थी।

यह भी पढें   453 नेपाली नागरिकों को भारत से बेलहिया सीमा नाके के रास्ते नेपाल वापस लाया गया

केआरके ने की थी राधे फिल्म की जमकर बुराई

बीते दिनों एक ट्ववीट में केआरके ने राधे फिल्म की जमकर बुराई की थी। उन्होंने कहा था कि फिल्म राधे में क्या खास है ये मुझे पता ही नहीं चला । उन्होंने अपने पोस्ट में बताया था कि उन्होंने यह फिल्म दुबई में देखी थी और फिल्म का फर्स्ट हाफ देखने के बाद इसका रिव्यू किया। केआके की ये बातें सलमान खान की टीम को पसंद नहीं आई। इसलिए सलमान की लीगल टीम की तरफ से केआरके को नोटिस भेजा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *