Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान में 29 साल की मॉडल नायब नदीम की गला दबाकर हत्या

 

लाहौर, एएनआइ।

पाकिस्तान में एक मॉडल की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शक है कि 29 साल की मॉडल नायब नदीम की गला दबाकर हत्या की गई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट की मानें तो नायब के भाई ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

लाहौर के डिफेंस बी पुलिस स्टेशन के एसएचओ नैयर निसार ने बताया कि संभवत: मॉडल की गला दबाकर हत्या की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढें   आज कापंचांग: आज दिनांक 14 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

नायब के भाई मुहम्मद अली ने बताया कि नौ जुलाई को आधी रात के करीब वह बहन के घर गए थे। वहां उन्होंने देखा कि नायब जमीन पर मृत पड़ी हुई हैं। उनकी गर्दन पर चोट के निशान थे। अली ने कहा कि नायब के बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी। उन्होंने आशंका जताई कि हत्यारा बाथरूम के रास्ते से घर के अंदर आया होगा। पुलिस का कहना है कि अली अक्सर बहन का हालचाल जानने उसके घर जाया करते थे।

यह भी पढें   गणेश नेपाली का आर्यघाट में अंतिम संस्कार

नायब की शादी नहीं हुई थी और वो घर में अकेले रहती थीं। बता दें कि इससे पहले मई में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला की लाहौर में हत्या कर दी गई थी। इससे पहले 2016 में पाकिस्तानी मॉडल कंदील बलोच की हत्या कर दी थी। हत्या उनके भाई ने की व उसे उम्रकैद की सजा हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *