Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अफगानिस्तान : तालिबान के 300 लड़ाकों को ढेर कर अहमद शाह मसूद ने 3 जिले कराए आजाद

 


अफगानिस्तान पर कब्जा जमा चुके तालिबान को करारा जवाब मिला है। बगलान प्रांत के अंदराब में तालिबान पर घात लगाकर हमला किया गया। इस हमले में कम से कम 300 तालिबान लड़ाके मारे गए। आपको बता दें कि जिस समूह ने यह हमला किया है, उसका नेतृत्व अहमद मसूद और अमरुल्ला सालेह कर रहे हैं। इसकी जानकारी बीबीसी पत्रकार यादला हाकिम ने दी है।

टोटो न्यूज को उत्तरी अफगान प्रांत बगलान के स्थानीय सूत्रों ने शनिवार को कहा कि विद्रोही बलों ने तीन जिलों को तालिबान के नियंत्रण से वापस ले लिया है।सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के भारी हताहत होने की खबर है। 34 में से 33 प्रांतों के पतन के बाद तालिबान द्वारा काबुल पर नियंत्रण करने के बाद इस तरह की लड़ाई का यह पहला उदाहरण है। हालांकि तालिबान ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह भी पढें   अंशु झा रचित ‘पवित्र रजस्वला’ हिन्दी काव्य संग्रह का विमोचन

बानू के पूर्व पुलिस प्रमुख असदुल्ला ने कहा, “ऊपर वाले और मुजाहिदीन के समर्थन से, तीन जिलों को मुक्त किया गया है। हम अब खिनजान जिले की ओर बढ़ रहे हैं। जल्द ही बगलान प्रांत को साफ कर देंगे।” बगलान में राजमार्ग के प्रभारी पूर्व पुलिस कमांडर गनी अंदाराबी ने कहा, “अल्लाह की मदद से, हमने तालिबान को बड़े पैमाने पर हताहत किया है। वर्तमान में बानू जिला सार्वजनिक विद्रोही ताकतों के नियंत्रण में है।”

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 11 जून 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

सूत्रों ने बताया कि बगलान में घुसने के बाद तालिबान ने घर-घर जाकर तलाशी ली, जिसका लोगों ने जवाबी हमला किया। हालांकि तालिबान ने आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि तालिबान इन जिलों पर फिर से कब्जा करने की तैयारी कर रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *