Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

17 सितंबर आज का राशिफल

 

मेष-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण होने लगा है। धीरे-धीरे अच्‍छे दिनों की ओर जा रहे हैं। ईश्‍वर ने चाहा तो बहुत जल्‍द एक अच्‍छी स्थिति हो जाएगी। प्रेम का पूरा-पूरा साथ है। संतान पक्ष थोड़ा मध्‍यम गति से आगे बढ रहा है। कुल मिलाकर एक अच्‍छी स्थिति है। थोड़ा सा डिस्‍टर्बिंग भी है। हरी वस्‍तु का दान करें।

वृषभ-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। खासकर स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति, प्रेम और व्‍यापार सही चलता रहेगा। पीली वस्‍तु का दान करें।
मिथुन-खुशहाल समय है। फिर भी थोड़ा सा ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   रक्सौल में ‘आनन्द आश्रम’ का शुभारंभ, बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगा रोटी, कपड़ा, आवास और दवा का सहारा

कर्क-थोड़ा डिस्‍टर्बिंग लाइफ रहेगी इन दिनों। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान देने की आवश्‍यकता है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ रहेगा। कुल मिलाकर कोई नुकसान नहीं दिख रहा है लेकिन थोड़ा सावधानी जरूर बरतें। भगवान शिव की अराधना करते रहें।

सिंह-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

कन्‍या-भौतिक सुख-सुविधा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन कलह की आशंका है। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम अच्छा, व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। शनिदेव की अराधना करते रहें।

यह भी पढें   बदलती वैश्विक व्यवस्था - तीसरी दुनिया का भविष्य : प्रेमचंद्र सिंह

तुला-किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया, प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। पीली वस्‍तु का दान करें।

वृश्चिक-वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पैसे वाला रिस्‍क न लें। कहीं उधार बाकी या निवेश वगैरह न करें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुनहरा समय है। भगवान विष्‍णु की अराधना करते रहें।

धनु-ओजस्‍वी-तेजस्‍वी बने रहेंगे। जरूरत की चीजें उपलब्‍ध होंगी, जीवन में। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है लेकिन फिर भी कोई नुकसान नहीं दिख रहा है। प्रेम और परिवार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। हनुमान अष्‍टक का पाठ करते रहें।

यह भी पढें   जनकपुरधाम के शक्ति पीठों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मकर-मन चिंतित रहेगा। खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम-व्‍यापार का साथ मिलेगा। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आर्थिक स्थिति सुधरेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य बहुत बढ़िया, प्रेम और व्‍यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा। गणेश जी की अराधना करते रहें।

मीन-कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार उत्‍तम है। पीली वस्‍तु पास रखें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com