Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:- आज दिनांक 21 नवम्बर 2021 रविवार शुभसंवत् 2078

 

*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*योगमाया त्वमेवासी वायुरूपा नभः स्थिता।*
*सर्वगंधवहा पृथ्वी नानरूपा सनातनी।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 21 नवम्बर 2021 रविवार*
शुभसंवत् :-2078
शाके:-1943
याम्यायन याम्यगोल:
ऋतु:- हेमंत
माह:- मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- द्वितीया सायं 5:31 तक उपरांत तृतीया,
नक्षत्र :- मृगशिरा समस्त
योग:- सिद्ध रात्रि शेष 5:23 तक उपरांत साध्य,
करण:- गर,
सूर्योदय :-प्रातः 06:39
सूर्यास्त :- संध्या 05:21
सूर्य :- *अनुराधा नक्षत्रे वृश्चिक राशौ रवि,*
चंद्रमा :- *रात्रौ 7:56 यावत वृष राशौ, उपरांत मिथुन राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज गणेश अथर्वशीर्ष, अपराजिता स्तोत्र का पाठ सर्व सिद्धि दायक अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं परम कल्याणकारी होगा।*

यह भी पढें   नारायणी नदी के पुल में फंसे राइनो क्रूज़ शिप को हटाने का अभियान फिर शुरू

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏मेष
आज शांत चित्त एवं सावधानी पूर्वक कार्य करें अन्यथा नुकसान के योग हो सकते हैं। आज मित्र का सहयोग लाभ करेगा। यात्राएं लाभ करवा सकती हैं। नए निवेश से बचना उचित होगा। अन्य कार्यों से लाभ के योग हैं। आज गुड़ का दान करें।

🐂वृष
आज घरेलू जिम्मेदारी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। शांत रहकर ही कार्य करें। कार्य ठीक से पूरा होगा। भगवन को इत्र का समर्पण करें।

👫🏻मिथुन
जल्दबाजी से कार्यों में परेशानी होगी। अतः स्थिर मन से कार्य करें। अन्यथा कार्य ठीक से पूरे नही हो पाएंगे। पारिवारिक जीवन उलझन से बचें। नए कार्यों का रुख बनेगा। आपको आज हरे रंग से लाभ के योग हैं। काले रंग के कारण नुकसान हो सकता हैं। ओल का दान या प्रयोग करें।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के महाधिवेशन के लिए गगन थापा सर्वसम्मति से प्रतिनिधि चुने गए

🦀कर्क
आज सुखों में वृद्धि होगी, किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। किसी बात की जिद्द ना करें। अन्यथा अपनों से दूरी हो सकती हैं। परिवार में मधुरता लाएं।
चीनी का दान करें।

🐅सिंह
आज कटु शब्दों का प्रयोग न करें। दुश्मनों की संख्या में इजाफा हो सकता हैं। बड़ों का सम्मान करें आज किसी बड़े के कारण लाभ होगा। भगवान शिव की आराधना करें।

👰🏼कन्या
आज यश प्राप्ति के योग हैं, प्रसंशा या अच्छाई मिलेगी।शीघ्रता करने से साथ ही बैचेनी भी बढ़ सकती हैं। और आज आपके अपने धोखा दे सकते हैं। आज संयम पूर्वक सतर्क रहें। ज्यादा विश्वास ना करें। माँ अम्बे को लाल वस्त्र समर्पित करें।

⚖️तुला
आज सम्पर्कों का लाभ मिलेगा और आगे बढ़ने के लिए रास्ता मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, धन वृद्धि के अवसर आएगें। क्रोध पर नियंत्रण रखें और लाल वस्तुओं का दान करें। काले वस्त्र ना पहने।

🦂वृश्चिक
आज संयम एवं सावधानी पूर्वक रहें। अन्यथा तनाव बढ़ सकता है। आज पुराने काम बनते नजर आएंगे। आज लाभ के योग हैं अतः शान्त रहकर कार्य करें। दही का दान करें।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री के बयान को रिकॉर्ड से हटाने की मांग पर फैसला कब होगा –श्रम संस्कृति का सवाल

🏹धनु
आज का दिन सुखद साबित होगा। जीवन मे कोई गिफ्ट मिलेगा। नौकरी में उन्नति तथा स्थान परिवर्तन के योग हैं। उन्नति के मार्ग मिलेंगे। भोजन का पहला ग्रास कौए के लिए निकलें।

🐊मकर
आज काम बनने के योग हैं। आपको चाहने वाले कुछ परेशान कर सकते हैं। आज मुकदमों में विजय का योग है। शत्रु मुंह की खाएंगे। उड़द का दान करें।

🍯कुंभ
आज व्यावसायिक योजना सफल होगी, धन लाभ के अवसर मिलेगें, जीवन साथी का सम्मान करें। आज शांत रहें, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती हैं। गुड़ का दान करें।

🐟मीन
आज व्यवसाय में सुधार होगा, संयमित रहें घर में तनाव रह सकता है। जीवन-साथी से परेशानी न आने दें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम बनते रहेंगे। गौरी गणेश का पूजन करें।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏


*✍🏻 ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*व्हाट्सएप नं.- 9934428775*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com