Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बिहार में शराब बंदी से आपराधिक घटना में आयी हैं कमी – राजन साह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में शराब बंदी लागू करने से आपराधिक घटना में कमी आयी है। उपयुक्त जानकारी पश्चिमी चंपारण जद. यू. के पूर्व जिला अध्यक्ष राजन साहू ने जनकपुरधाम में पत्रकारों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर परिवार में झगड़ा करता था अब इसमें कमी आयी है। राजन साहू ने शराब तस्करी पर सरकार सख्ती बरत रही है। दर्जनों थाना प्रभारी तथा पुलिसकर्मी बर्खास्त या निलंबित हो चुके है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शराब पीने से बिहार में कुछ लोग मरे हैं। सरकार इसको जांच करवा रही हैं। विपक्षी दलों ने इसे बिशेष हौवा वना दिए। उन्होंने कहा कि कोरो के बाद जनकपुरधाम में भारतीय पर्यटक बढोत्तरी हुयी हैं। दोनों देशों के बीच रोटी बेटी का संबंध है लेकिन संविधान में भारतीय बेटी की नागरिकता में जटिलता आने से दोनों देशों के रिश्ते में कमी आयी है। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि आश्रम को भी जनकपुरधाम के कोरिडोर से जोड़ना चाहिए।इसके लिए दोनों देशों के सरकारों को पहल करना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *