एमसीसी के खिलाफ प्रदर्शन करनेवालों के ऊपर पुलिस ने की लाठीचार्ज
काठमांडू, १४ दिसम्बर । अमेरिकी सहायता परियोजना मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) के विरुद्ध प्रदर्शन करनेवाले युवाओं के ऊपर नेपाल पुलिस ने लाठीचार्ज की है । उक्र समझौता अस्वीकार करने की मांग लेकर संसद भवन, नयां बानेश्वर पहुँचनेवाले युवाओं के ऊपर पुलिस ने दमन की है ।
स्मरणीय है, आज संसद् बैठक बुलाया गया है । बताया जाता है कि संसद् बैठक का मूल एजेण्डा ही एमसीसी है । इसीलिए कुछ युवाओं ने एमसीसी नेपाल हित के विरुद्ध है बताते हुए उसके खिलाफ प्रदर्शन शुरु किया है ।

