Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को धनुषा जिला में

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । किसानों के बिभिन्न मांगो को लेकर जनमत पार्टी ने बुधवार को धनुषा जिला में भी यातायात ठप किया है। जनकपुरधाम से भिट्ठामोड़ तथा जटही सहित अन्य सड़क खंड पर बस परिचालन बंद है। जनकपुरधाम के शहर में ई. रिक्शा. टैम्पो तथा बाईक अन्य दिनो की तरह सुचारू हैं। जनमत के कार्यकर्ताओं ने जनकपुरधाम के जीरो माइल, रामानंद चौक पर टायर जलाकर बिरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के बिरोध में नारेबाजी भी की। जनमत पार्टी ने यातायात बंद का आह्वान धनुषा, महोतरी, सर्लाही, रौतहट जिला में भी किया हैं। इधर सिरहा जिला में जनमत पार्टी बंद के दौरान ट्रक में आगजनी की तथा कई वाहनों का क्षतिग्रस्त कर दिया। इस आरोप में पुलिस ने डेढ दर्जन जनमत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है।

यह भी पढें   भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ, बड़े पैमाने पर नेपाल में रेस्क्यू और राहत अभियान जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com