Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जन कल्याण युवा क्लब सुर्जीगावँ द्वारा बिदाई, सम्मान तथा प्रमाण–बितरण कार्यक्रम

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के जन कल्याण युवा क्लब सुर्जीगावँ ने पौष २४ गते शनिवार को बिदाई, सम्मान तथा प्रमाण–बितरण कार्यक्रम किया है ।नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–१९ बसुदेवपुर के सुर्जीगावँ में रहा  जन कल्याण युवा क्लब के उपाध्यक्ष दिपेन्द्र जायसवाल के अध्यक्षता में और नेपाल शिव सेना केन्द्रीय अध्यक्ष राजकुमार रौनियार के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम में क्लब में आबद्ध रहें २० लोगों को सदस्यता प्रमाण–पत्र बितरण किया गया ।

स्थानीय कालीमाई मन्दिर के धर्मशाला में सम्पन्न वह कार्यक्रम में क्लब के बिधान अनुसार ४० वर्ष पुरा हुये सदस्यों को बिदाई करने की प्रावधान होने के नाते क्लब के रंजीतकुमार बैश्य और सह–सचिव बेद प्रकाश जायसवाल को गम्छा ओढाकर, अबीर लगाकर प्रमाण–पत्र प्रदान ओढाकर प्रमुख अतिथि राजकुमार रौनियार और क्लब के सल्लाहकार सोहनलाल वर्मा बिदाई ने बिदाई किया था ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल तथा भीष्मराज आङ्देम्बे बीच मुलाकात

इसी तरह वह कार्यक्रम में नये सदस्य में शोभाश्री बिश्वकर्मा, चन्द्रप्रकाश जायसवाल, मुना राना क्षेत्री लगायत लोगों को गम्छा और अबीर लगाकर स्वागत किया गया था । कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि राजकुमार रौनियार ने अब के समय में हरेक गावँ–गावँ में युवाओं को जागने की समय आयी है और क्लब गावँ गावँ में खोल्ने की सल्लाह देते हुये, क्लब में आबद्ध होकर बिकास कार्य करने के लिये जोड दिया था । बिदाई हुये रंजीत कुमार बैश्य, सल्लाहकार सोहनलाल वर्मा, गोमती प्रसाद वर्मा, शोभाश्री बिश्वकर्मा लगायत लोगों ने अपनी अपनी बिचार व्यक्त किया था । बिचार रखते हुये सब से पहले अपना गावँ को  सफा  सुग्घर रखें, गन्दगी रहित गावँ बनाया जाय उस के बाद वडा स्तर में सरसफाई अभियान को  आगे बढाया जाये । क्लब में आबद्ध मानिष जायसवाल, गौरब जायसवाल, राम गोपाल वर्मा, गगंनदीप गुप्ता, चन्द्रप्रकाश जायसवाल, कृष्ण कुमार गुप्ता, धर्मप्रकाश जायसवाल, दिलिप जायसवाल लगायत २० लोगों को सदस्यता प्रमाण–पत्र प्रमुख अतिथि राजकुमार रौनियार ने बितरण किया था । वह कार्यक्रम की सञ्चालन बेदप्रकाश जायसवाल ने किया था, कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारी, और सुशील कुमार गुप्ता, दशरथ धोबी, अभजीत जायसवाल, आकाश जायसवाल लगायत  गणमान्य  व्यक्तित्व, विभिन्न राजनितिक पाटियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही थी क्लब के सचिव  सञ्जय  हरिजन ने जानकारी दी ।

यह भी पढें   गुलशन झा का कमाल, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी से नेपाल की शानदार जीत

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *