Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बरिष्ठ समाजसेवी अशोककुमार वैद द्वारा मन्दिर अनावरण

 

बिरगंज । नेपाल के प्रमुख आर्थिक शहर वीरगंज के बरिष्ठ समाजसेवी एवं हिन्दू धर्मनिष्ठ अशोक कुमार बैद ने वीरगञ्ज महानगरपालिका अन्तर्गत पूण्य सलिला श्रीसिया नदी के तट पर निर्मित मन्दिर का आज एक भब्य समारोह के बीच अनावरण किया ।

उक्त अवसर पर साधु संतों एवं पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों का पाठ किया गया था ।
कहा जाता है श्रीसिया नदी में माता सीता बाल्मीकि आश्रम प्रवास के क्रम में एक दफा अपनी पुत्रों लव एवं कुश का स्नान कराया था । उसि दिन से इस नदी का नाम श्रीसिया कहा जाने लगा ।

यह भी पढें   सीमा विवाद और नेपाल–भारत सम्बन्ध : अंशुकुमारी झा

श्री बैध वीरगञ्ज उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्वअध्यक्ष भी रह चुके है ।
यह मंदिर वीरगञ्ज महानगरपालि का वडा नम्बर २१ परवानीपुर में अवस्थित हैं । इस मंदिर में माता जानकी, शिव और हनुमान का प्रतिमा स्थापित किया गया है ।

रामजानकी मठ व्यवस्थापन समिति की आयोजना में मन्दिर में विधिपूर्वका पूजा अर्चना किया गया था ।
श्री वैद द्वारा इससे पहले भी वीरगंज क्षेत्र के कई मंदिरों में प्रतिमा स्थापित करने के लिए मूर्ति सौजन्य पूर्वक अर्पित किया गया है ।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति श्री ब़ैद ने कहा – हमारे आपके पास जो है वह ईश्वर का दिया हुआ है, इसलिए भगवान के सेवा में यथाशक्ति समर्पण करना ही हमारी मूल कर्तव्य है।

यह भी पढें   भारत विकास परिषद रक्सौल ने समारोहपूर्वक मनाई प्रथम राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सूरज प्रकाश की 106वीं जयंती.....

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed