Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से मनाया जा रहा है जनकपुरधाम में राम नवमी

 
धूमधाम से मनाया जा रहा है जनकपुरधाम में राम नवमी

जनकपुरधाम (नेपाल), मिश्रीलाल मधुकर । मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के ससुराल में राम नवमी धूमधाम से मनायी जा रही है। राम नवमी के अवसर पर सुवह से ही लोग पवित्र गंगासागर सरोवर तथा दूधमती नदी में स्नान कर जानकी मंदिर, तथा राम मंदिर में पूजा पाठ कर रहेहै। जानकी मंदिर तथा राम मंदिर में शहनाई वज रही है। महिलाएं बधाई गीत गा रही है। इस अवसर पर जानकी मंदिर सहित सभी मठ मंदिरों में भंडारा का आयोजन किया गया है। कुछ जगहों पर अष्ठयाम तथा भंडारा का भी आयोजन किया गया है। कोरोना को लेकर दो बर्षों के वाद जनकपुरधाम में राम नवमी में वेहद चहल पहल हैं। इस अवसर पर नेपाल हिन्दू संगठनों ने शोभा यात्रा भी निकाली।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com