Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन संपन्न

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
भारत सरकार के अनुदान से निर्मित सर्लाही जिला के लाल बंदी नगरपालिका 17,रानीगंज स्थिति श्री फौद सिंह माध्यमिक विद्यालय का 11जून को मधेश प्रदेश के सामाजिक बिकास मंत्री नवल किशोर साह तथा भारतीय बाणिज्य महादूतावास नीतेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
नेपाल – भारत सहयोग विकास सहयोग के अन्तर्गत 7.83मिलियन की लागत 15कक्षा रुम, दो सीढी सहित अत्याधुनिक सुविधा संपन्न दो मंजिला भवन बना हैं।
इस अवसर पर भारतीय बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार ने कहा कि 2003से नेपाल के सभी सात प्रांतो में527उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना यथा पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य आदिपर भारत सरकार कार्य कर रही है। इसमें 471परियोजना पूरी हो चुकी हैं। इसमें 20परियोजना सर्लाही जिला में हैं। आजादी का अमृत महोत्सव (India@75) के इस बर्ष 75उद्घाटन में यह भी शामिल हैं। भारत सरकार विभिन्न एन. जी. ओ. स्वास्थ्य चौकी को 31एम्वुलेंस दिये हैं। सर्लाही जिला के एक बिद्यालय को एक वस उपहार स्वरूप दिया गया है। भारत नेपाल को शिक्षा, स्वास्थ्य परिवहन पेयजल सहित अन्य क्षेत्रों में निरंतर सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर पर सामाजिक विकास मंत्री ने कहा कि भारत तथा नेपाल के बीच रोटी बेटी का संबंध हैं। हम एक सच्चे पड़ोसी हैं। इस संबंध को कोई तोड़ नहीं सकता है। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जन प्रतिनिधि, प्रशासन तथा बिद्यालय के शिक्षक तथा छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढें   नेपाल की रसुवा बाढ़: दक्षिण कोरिया भेजेगा 44 सदस्यीय राहत एवं बचाव दल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com