Tue. Jul 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

“रामायण यात्रा” भारतगौरव”पर्यटक ट्रेन 500यात्रियों के साथ जनकपुरधाम स्टेशनपहुंची

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर रामायण यात्रा” भारतगौरव”पर्यटक ट्रेन14वोगी 500यात्रियों के साथ दोपहर 1.30बजे जनकपुरधाम स्टेशनपहुंची। स्टेशन पर मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री मो.लाल बाबू राउत ,पर्यटन मंत्री शत्रुघ्न महतो,जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के कॉउन्सलर प्रसन्ना श्रीवास्तव भारतीय बाणिज्य दूतावास बीरगंज के बाणिज्य महादूत नीतेश कुमार ,जानकी मंदिर के उतराधिकारीमहंत राम रोशन दास बैष्णव,नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा,जनकपुर उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ ,विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता ,साधुसंत तथा आम नागरिको ट्रेन से आए यात्रियों का स्वागत किया। सभी यात्री हॉटल में विश्राम के बाद जानकी मंदिर,राम मंदिर,जनक मंदिरसहित अन्य मठ मंदिरो के दर्शन के पश्चात शाम में गंगा आरती में शामिल होंगे। शुक्रवार को भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सीतामढी के लिए प्रस्थान करेंगी।यहां उल्लेखनीय हैं कि भारत गौरव पर्यटक ट्रेन मंगलवार को सायं सात बजे नयी दिल्ली से प्रस्थान की थी। रेल मंत्री ने हरी झंडा दिखाकर ट्रेन को विदा किया था।

यह भी पढें   झापा : स्कूल के आवासीय भवन में अध्यापिका का शव बरामद

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *