Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद ने भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को दिया बधाई

 

नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बैद ने भारत के नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बधाई संदेश ज्ञापित किया है ।
गणतंत्र भारत अपनी स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव काल मे आदिवासी महिला को सर्वोच्च पद पर निर्वाचित कर के विश्व लोकतंत्र को प्रेरक संदेश दिया है । लोकतंत्र ही ऐसी पद्धति है जहां सीमांतीकृत समुदाय के नागरिक भी सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकता है ।
श्री बैद ने वीरगंज स्थित भारत सरकार के महावाणिज्य दूतावास के महावाणिज्य दूत नीतेश कुमार को महामहिम नव निर्वाचित भारतीय राष्ट्रपति के लिए बधाई पत्र अर्पित किया ।
उन्होंने श्रीमती मुर्मू के कार्यकाल में नेपाल भारत के जनस्तर के सम्बन्ध और प्रगाढ़, आत्मीय एवं मैत्रिपूर्ण होने का विश्वास प्रकट किया है ।
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में भारतीय संघ के सरकार बनने के बाद दलित एवं आदिवासी को सर्वोच्च पद पर आसीन होने का सुअवसर प्राप्त हुआ है ।
महामहिम श्री मुर्मू का जीवन संघर्ष आज के पिढिंयो के लिए अनुकरणीय है।
नेपाल भारत सहयोग मंच दोनों देशों के जनसम्बन्ध को संवादमूलक बनाने के लिए कटिबद्ध नागरिक संस्था है

यह भी पढें   उप सभापति की भूमिका के कारण मैं अधिक जिम्मेदारी महसूस कर रही हूँ - गौतम

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed