Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव की बदनामी पर चीन ने दी सफाई

 

बीजिंग एजेंसी,11 सितम्बर 2022

 

आठ सितंबर को पीपुल्स डेली में चीन के शासकों के रुख को सामने रखते हुए एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई। इसमें कहा गया है कि सह-निर्माण में खुला और समावेशी सोच, एकजुट होकर आगे बढ़ने की बुद्धिमत्ता और साझा विकास हासिल करने की जवाबदेही झलकती है। रिपोर्ट में चीन की उदारता और उसे विकासशील देशों की सहायता करने वाले के रूप में महिमामंडित करने के लिए कई उदाहरण दिए गए हैं। कम्युनिस्ट सरकार ने कहा है, ‘यह हर किसी के एकजुट होकर प्रगित करने वाला चमकदार पथ है। यह किसी एक पक्ष का निजी मार्ग नहीं है।’

यह भी पढें   महोत्तरी के पिपरा में फूटा आक्रोश: संघीयता और प्रांतीय व्यवस्था के पक्ष में 'जन जागरण अभियान' का शंखनाद

इंडोनेशिया में 142 किलोमीटर लंबे जकार्ता-बानडंग हाई स्पीड रेलवे का उदाहरण दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस परियोजना में 10,000 स्थानीय कामगार और बड़ी संख्या में स्थानीय इंजीनियरों एवं तकनीशियनों ने सुरंगें बनाने और स्टील की रेल लाइनें बिछाने में भाग लिया। अफ्रीका के मोजांबिक में मापुटो समुद्र को पार करने के लिए सबसे बड़े झूलते पुल का निर्माण करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चीनी कंपनियों और स्थानीय कंपनियों ने संयुक्त उपक्रम बनाया।

यह भी पढें   सरकार के 100 दिन: पासपोर्ट और लाइसेंस वितरण में सुधार, डिजिटल सेवाओं की शुरुआत

यूएई रेलवे फेज 2 परियोजना प्रमुख रही। इसमें पुर्तगाल, दक्षिण अफ्रीका, जिंबाब्वे और अन्य देशों की कंपनियों ने प्रोजेक्ट डिजाइन एवं निर्माण में भाग लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले नौ वर्ष के दौरान बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव भाग लेने वाले सभी पक्षों के लिए सौहार्द ही साबित हुई है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *