Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल तेली कल्याण समाज की केन्द्रीय कमिटी की बैठक समाप्त

 

चन्द्रपुर। शनिवार को नेपाल तेली कल्याण समाज नेपाल के केन्द्रीय कमिटी को बैठक रौतहट जिला के चंद्रपुर के एक होटल की सभागृह में संपन्न हुयी।
नेपाल तेली कल्याण समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पिछले अधिवेशन के आय-ब्यय का पारदर्शी करने, संगठन गठन करने सहित कई बिषयों को ध्वनि मत से पारित किया गया।
इस कार्यक्रम में बिशिष्ट अतिथि में प्रदेश सांसद नेत्र बिक्रम साह, पूर्व संघीय राज्य मंत्री अरविंद साह, पूर्व जि. वि. स. सभापति राम चरित्र साह, पूर्व बरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश साह, केन्द्रीय उपाध्यक्ष जगन्नाथ साह, महासचिव सत्यनारायण साह, कोषाध्यक्ष डा, सोने लाल साह, सदस्य शोभा साह, सुनीता देवी साह सुनीता कुमारी साह, जिला अध्यक्ष हजारी साह (सिरहा), जगदीश साह(धनुषा), बजरंगी साह (बारा), अमृत लाल साह(सप्तरी)
सहित कई पदाधिकारी की सहभागिता थी।
चन्द्रपुर तेली कल्याण समाज द्वारा आयोजित इस केन्द्रीय बैठक में नरेंद्र प्रसाद साह की (अध्यक्ष)के नेतृत्व में उमेश साह, सुशील साह, नागेश्वर साह, राजन साह, डोमा साह श्याम बावू साह ने सभी नये पदाधिकारियों तथाअतिथियों को अंग बस्त्र तथा अबीर का लगाकर स्वागत किया तथा दशै, दीपावली तथा छठ का शुभकामना आदान-प्रदान किया।

यह भी पढें   योगेश भट्टराई ने पार्टी के ‘बहुआयामी पुनर्गठन’ का प्रस्ताव रखा, ओली से नए नेतृत्व का मार्ग प्रशस्त करने की अपील

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com