Fri. Jul 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नागरिकता दें वोट लें– मोरङ जहदा गाँवपालिका के युवा

 

काठमांडू, ३० कार्तिक –

 

अब केवल तीन दिन बाकी रह गये हैं । सभी नेता अपने भाषण में एक पर एक प्रलोभन दे रहे हैं । कोई सड़क बनाने का, कोई रोजगार, कोई शिक्षा तो कोई स्वास्थ की बात कर रहे हैं । लोग अपने अपनी ओर से भी सोच रहे हैं कि किसे वोट करें जो आने वाले समय में हमारे साथ खड़े रहें । मोरङ के जहदा गाँवपालिका में करीब ६ सौ घर परिवार सन्थाल समुदाय के लोग रहते हैं । यहाँ दो हजार से ज्यादा युवा हैं । निम्न माध्यमिक और माध्यमिक स्तर तक पढेÞ हुए युवा हंै जो वैदेशिक रोजगार में जाना चाहते हैं । लेकिन नागरिकता नहीं होने के कारण वे लोग वैदेशिक रोजगार से वंचित हो रहें हैं । इसलिए इस बार वहाँ के युवाओं ने सामूहिक निर्णय किया है कि नागरिकता दिलाने वाली पार्टी और उम्मीदवार को ही वोट करेंगे ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 7 जुलाई 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

वहाँ के युवाओं का कहना है कि नागरिकता नहीं होने के कारण से ही पूरे जहदा गाँवपालिका में अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले सन्थाल समुदाय के ५० लोग से ज्यादा वैदेशिक रोजगार में नहीं जा पाए हैं । इसी कारण कोई सड़क तो कोई कृषि मजदूर बनने के लिए बाध्य हैं । वे एक ही बात पर जोर दे रहें थे कि नागरिकता नहीं होने की वजह से विदेश में काम करने के लिए नहीं जा सकते हैं ।
जहदा गाँवपालिका के विभिन्न वडा में रहने वाले सन्थाल परिवार प्रायः सभी सुकुम बासी हैं । इसलिए उनके पास वैदेशिक रोजगार में जाने के लिए पूँजी नहीं है । कुछ के पास तो जमीन है लेकिन नागरिकता नहीं है । नागरिकता अभाव में पासपोर्ट बनाने में दिक्कत होने के कारण वो वैदेशिक रोजगारी में नहीं जा पा रहें हैं ।
कक्षा १० पास करके भी बहुत सारे युवा सड़क मजदूरी कर रहें हैं । पैसा नहीं है । नागरिकता नहीं है तो पासपोर्ट कैसे बनेगा ? और बगैर तो विदेश जाना होगा नहीं । इसलिए सभी एक स्वर में कह रहें हैं कि जो नागरिकता देगा उसी को वोट हम करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *