राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी द्वारा निर्वाचन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की अपील
काठमांडू, ३ मंसिर –
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी ने निर्वाचन में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपिल की है ।
शनिवार एक सन्देश जारी करके राष्ट्रपति भण्डारी ने मतदान नागरिक अधिकार है इसमें सभी से उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया है । उन्होंने निर्वाचन को स्वतन्त्र, निष्पक्ष और भय रहित वातावरण कायम करने और सफल बनाने में निर्वाचन आयोग‚ सुरक्षा निकाय‚ राष्ट्रसेवक तथा सम्बद्ध सभी से आह्वान किया है ।
उन्होंने अपने संदेश में नागरिको से अपील की है कि ‘निष्पक्ष‚ भयरहित और स्वतन्त्र वातावरण में अपने मताधिकार प्रयोग करें । आमनिर्वाचन से लोकतान्त्रिक प्रणाली और संस्थाएं क्रमशः लोगों के प्रति उत्तरदायी होते जाऐंगे ।
सन्देश में राष्ट्रपति भण्डारी ने कहा है कि इससे शासन प्रणाली में जनता द्वारा तलाश की जाने वाले सुशासन और पारदर्शिता स्थापित करने में मदद पहुँचेगी ।
राष्ट्रपति भंडारी का कहना है कि –आवधिक निर्वाचन जनता में निहित सार्वभौम सत्ता को औपचारिक रूप से अभिव्यक्त करते हुए राज्यशक्ति के वास्तविक स्रोत जनता में ही है इसे प्रमाणित करें ।

