Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा 10 हजार लोगों को नौकरी से निकालने जा रही

 

न्यूयार्क, पीटीआइ।

चार महीने पहले ही कंपनी ने 11 हजार कर्मचारियों की छंटनी की थी। एक बार फिर से छटनी की तैयारी की जा रही है । फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) ने मंगलवार को कहा कि वह 10 हजार लोगों को नौकरी से निकालने जा रही है। अपने स्टाफ को जारी किए गए संदेश में कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग (Mark Zuckerberg) ने कहा कि हम अपनी टीम के आकार को लगभग 10 हजार लोगों तक कम करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं ऐसे पांच हजार पदों को भी खत्म किया जा सकता है, जिनके लिए कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई है।

यह भी पढें   नेपाल के सेना प्रमुख अशोकराज सिग्देल चीन की आधिकारिक यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे

जुकरबर्ग ने आगे कहा, यह फैसला मुश्किल है, लेकिन और कोई रास्ता भी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सफलता का हिस्सा रहे प्रतिभाशाली और जुनूनी सहयोगियों को अलविदा कहना होगा। गौरतलब है कि नौकरी से निकालने जाने वाले ज्यादात कर्मचारी भर्ती विभाग से जुड़े होंगे क्योंकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लगातार हो रही हायरिंग पर रोक लगा दी है।

इसके अलावा जुकरबर्ग ने कहा कि हमारा लक्ष्य एक बेहतर प्रौद्योगिकी कंपनी बनना और कठिन वातावरण में अपने वित्तीय प्रदर्शन में सुधार करना है, जिससे हम दीर्घकालिक चुनौतियों से निपट सकें। कंपनी के पुनर्गठन की समयसीमा को रेखांकित करते हुए जुकरबर्ग ने कहा कि अगले कुछ महीनों में विभागों के सर्वेसर्वा कम प्राथमिकता वाली परियोजनाओं को रद करने और भर्ती प्रक्रिया को धीमा करने का एलान करेंगे।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 17 सितंबर 2026 गुरुवार

गौरतलब है कि जनवरी में मेटा के संस्थापक ने नौकरी से कर्मचारियों को निकाले जैसी बातों का इशारा किया था। साल 2023 में कंपनी का लक्ष्य है कि मेटा को एक मजबूत और अधिक फुर्तीला संगठन बनाया जाए।

फेसबुक-पैरेंट मेटा प्लेटफॉर्म्स ने मंगलवार को दूसरे दौर के ले-ऑफ की घोषणा की। इसने कहा कि यह बड़े पैमाने पर छंटनी के नए चरण में 10,000 नौकरियों में कटौती करेगा। बता दें कि करीब 4 महीने पहले ही कंपनी ने 11 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com