Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बैतडी में जीप दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, २९ चैत –


बैतडी में जीप दुर्घटना होने से ६ लोगों की मृत्यु हुई है । जयपृथ्वी राजमार्ग अन्तर्गत पाटन नगरपालिका–८, झौलेक मोड़ में मंगलवार की रात करीब ११ः२५ बजे यह जीप दुर्घटना हुई ।
दुर्घटना में ६ लोगों की घटनास्थल में ही मृत्यु हो गई । ये सूचना जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी ने दी है । बझाङ के केदारस्युँ गाँवपालिका–५, बाँझ के ६० वर्षीय मने बोहरा, उसी जगह के ४० वर्षीय नरे बोहरा, ३५ वर्षीय गोरख बोहरा, ४५ वर्षीय मानबहादुर धामी, ४५ वर्षीय बिर्ख धामी तथा ४५ वर्षीय वीरे धामी की मृत्यु हो गई है । ये सभी एक ही गाँव के रहने वाले थे । जीप में सवार पाँच लोग सकुशल हैं । जीप गिरने के क्रम क्रम में पाँचो ने कूदकर अपनी जान बचाई है । चालक अभी भी सम्पर्क विहीन है ।
झुलाघाट से बझाङ के बाग्थला की ओर तजा रही से १ज ७६४ नम्बर का जीप अनियन्त्रित हो गई और दुर्घटनाग्रस्त हुई । जीप सड़क से करीब ५०० मीटर नीचे गिरी है ।

यह भी पढें   अध्यादेश लाकर सरकार ने संसद और नागरिकों का अपमान किया है – कांग्रेस सभापति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *