Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रतिनिधि सभा में प्रधानमंत्री से किए जाऐंगे प्रश्न

 

काठमांडू, ४ जेठ
आज संघीय संसद अन्तर्गत प्रतिनिधि सभा की बैठक बुलाई गई है । आज सुबह ११ बजे से शुरु होने जा रही बैठक में प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड से आज प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम होने की सम्भावित कार्यसूची है ।
संघीय संसद सचिवालय के अनुसार आज प्रधानमन्त्री प्रचण्ड से संसद में सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्न का जवाब देंगे । संसद सचिवालय के अनुसार १५ सांसद प्रधानमन्त्री से प्रत्यक्ष प्रश्न कर सकते हैं । इससे पहले ही आज प्रश्नोत्तर कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई थी । प्रतिनिधिसभा नियमावली अनुसार प्रत्येक महिना के पहले सप्ताह में प्रधानमन्त्री से प्रत्यक्ष प्रश्नोत्तर कार्यक्रम सञ्चालन होने की व्यवस्था है ।

यह भी पढें   नेपालगन्ज में लायन्स इन्टरनेशनल के आयोजन में १२५ लोगों ने किया रक्तदान 

इसी तरह प्रधानमन्त्री प्रचण्ड द्वारा राज्य के निर्देशक सिद्धान्त, नीति और दायित्व कार्यान्वन के सम्बन्ध में किए गए काम और प्राप्त उपलब्धि सहित के साथ ही आर्थिक वर्ष २०७८÷०७९ के वार्षिक प्रतिवेदन पेश करने की बात भी कार्यसूची में शामिल है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed