Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चित्लाङ की ओर जा रही मारुती भ्यान दुर्घटना, दो की मौत

 

काठमांडू, २८ जुलाई । काठमांडू थानकोट से चित्लाङ की ओर जा रही गाडी दुर्घटना होने से दो लोगों की मौत हो गई है । मरनेवाले व्यक्ति सिन्धुली जिला स्थायी निवासी २० वर्षीय नवराज ठोकर तामाङ और काभ्रे जिला स्थायी निवासी ४५ वर्षीय अनिल तामाङ हैं । पुुलिस वृत्त थानकोट के पुलिस नायव उपरीक्षक (डीएसपी) नारायण प्रसाद अधिकारी के अनुसार थानकोट से चित्लाङ की ओर जा रही बा१०च ३५४६ नम्बर की मारुती भ्यान पानीघाट स्थित भीर से गिर गई थी ।
गाडी ५ सौ मिटर निचे खाई में गिर गया है । गाडी में ५ लोग सवार थे । घायल ३ लोगों को पुलिस ने उद्धार किया है । पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की कारण पता नहीं चला है, अनुसंधान जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *