Thu. Jul 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर “बेलाहिया, सोनौली” सीमा बैरियार रात 11 बजे तक खुलेगा

 

हिमालिनी सवाददाता रूपन्देही । भैरहवा: नेपाल भारत सीमा सोनौली बॉर्डर पर बीते दस दिनों से भारतीय सीमा में लगभग लगे 18 किमी मालवाहक वाहनो के जाम की समस्या को देखते हुए, कुछ दिन के लिए बैरियार बन्द करने की समय सीमा मे परिवर्तन किया गया ।

भारतीय सीमा में ट्रको के जाम को लेकर दोनो देशों के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे को लेकर बीचार बिमर्श के बाद सीमा बैरियर के बन्द करने का समय 10 बजे से परिवर्तन कर के रात्रि 11 बजे तक मालवाहक ट्रकों को प्रवेश की अनुमति मिली।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन संसद पहुँचे, २० मिनट बैठे और चल दिए 

सोनौली बार्डर से लगभग 18 किमी लंबे जाम में करीब 2000,3000 ट्रक फंसे ।बुधवार को दोनो देशों के उच्चाअधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद बुधवार से दोनो देशो की सीमा बैरियार रात 10 बजे से बढ़ाकर रात 11 बजे तक सभी गाड़ियों को नेपाल मे प्रवेश मिलेगा । बॉर्डर पर दिल्ली, कोलकाता, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, कानपुर, सहित दर्जनों राज्यो से आकर फसी हुई ट्रकों का भैरहवा भन्सार विभाग द्धारा एंट्री में तत्यप्रता देखी गई ।

यह भी पढें   ख्याति प्राप्त कवियों सीता की प्राकट्य स्थल पुनौरा धाम व पंथ पाकर धाम का किया दर्शन

कोतवाल सोनौली अभिषेख सिंह ने
बताया कि भारतीय सीमा में मालवाहक वाहनो केे जाम की समस्या को देखते हुए दोनो देशों के उच्चअधिकारियों के निर्णय के बाद बुधवार से रात्रि 11 बजे तक नेपाल जाने वाले मालवाहक ट्रकों इंट्री करने का प्रमिशन दिया गया ।

भैरहवा भन्सार कार्यलय के प्रवक्ता युवराज भट्टराई ने हिमालिनी सवाददाता से बातचित मे कहा की भारत सीमा मे लगभग 18 कि मि लम्बी ट्रकों की कतार से ट्रक चालक एवं आने जाने वाले यात्रीयो की परेशानियों को देखते हुए दोनो देशों के उच्चअधिकारियों के निर्णय के बाद
रात्रि 11 बजे तक सिर्फ मालवाहक ट्रको के प्रवेश की अनुमति दी गई , ट्रको की लम्बी कतार कम होने पर नियमित रात्रि 10 तक सिर्फ प्रवेश दिया जायेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *