प्रधानमन्त्री प्रचण्ड होंगे सहभागी नेपाल–चीन बिजनेस समिट में
काठमांडू, ७ असोज – चीन भ्रमण में रहे प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड आज हान्जाउ से राजधानी बीजिंग जाएंगे ।
प्रधानमन्त्री प्रचण्ड आज सुबह ९ बजे बीजिंग के लिए प्रस्थान करेंगे । उनका ११ बजे बीजिंग क्यापिटल अन्तर्राष्ट्रीय विमान स्थल में चीनी मन्त्री स्वागत करेंगे । विमानस्थल से वो बीजिंग स्थित स्टेट गेष्ट हाउस में प्रस्थान करेंगे । उनके रहने का प्रबन्ध उसी स्टेट गेस्ट हाउस में किया गया है ।
आज अपराह्न ४ बजे नेपाल–चीन बिजनेस समिट में प्रधानमन्त्री प्रचण्ड सहभागी होंगे । बिजनेस समिट में चीन के उच्चस्तरीय अधिकारी सहित नेपाल से गए उद्योगी व्यवसायी समेत की टोली भी सहभागी हाेंगे । उक्त समिट को प्रधानमन्त्री प्रचण्ड सम्बोधन करेंगे ।
उसके बाद वें पौने ६ बजे बीजिंग स्थित नेपाली राजदूतावास में आयोजित रात्रि भोज में सहभागी होंगे । सोमवार समकक्षी ली छ्याङ तथा अन्य उच्चस्तरीय अधिकारी के साथ मुलाकात करने का कार्यक्रम है ।
अमेरिका के न्यूयोर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्रसंघ के ७८ वें महासभा को सम्बोधन करने के बाद प्रधानमन्त्री प्रचण्ड शनिवार चीन के हान्जाउ पहुँचे थे । वहाँ वो चीन के राष्ट्रपति सी जिनफिङ से मुलाकात की और १९ वें ं एशियन गेम्स के उद्घाटन समारोह में सहभागी भी हुए थे ।

