Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भैरहवा में ही नेपाल मैथिल समाज एवं श्री सुंडी समाज द्धारा जितिया पर्व मनाया गया

 

हिमालिनी /सवाददाता /रूपन्देही । भैरहवा मे नेपाल मैथिल समाज एवं श्री सुंडी समाज रूपन्देही
के नेतृत्व में जितिया पर्व के अवसर पर जितिया विशेष कार्यक्रम भैरहवा सिनपा 6 गल्लामण्डी के एक सभा हाल मे मनाया गया ।

नेपाल मैथिल महिला की अध्यक्ष उषा पाठक के अध्यक्षता एवं सिद्धार्थनगर नगरपालिका की उपप्रमुख उमा अधिकारी के प्रमुख आतिथ्यता एवं
लक्ष्मी महासेठ,उषा भक्त, पुतुल झा,श्री सुंडी समाज महासंघकी केन्द्रीय सदस्य मीना कुमारी शाह,नेपाल मैथिल समाज रूपन्देही के अध्यक्ष कपूर चन्द महासेठ, संस्थापक अध्यक्ष अमर कुमार झा, सचिव सिया राम यादव, श्री जय बागेश्वरी बहुमुखी संस्था लिमिटेड के अध्यक्ष अशोक कुमार शाह,नेता महेंद्र यादव के विशिष्ट आतिथ्यता में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

यह भी पढें   100 दिनों की चुप्पी के बाद संवाद की राह पर प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह, उद्योग जगत से लेकर शिक्षाविदों तक बढ़ाया संपर्क

कार्यक्रम मे प्रमुख अतिथि श्री अधिकारी ने कहा की नेपाल मैथिल समाज एवं श्री सुंडी समाज रूपन्देही के आयोजना मे आज जितिया पर्व के अवसर मे जितिया पर्व समारोह कार्यक्रम कर नेपाल मैथिल समाज,नेपाल मैथिल महिला समाज और श्री सुंडी समाज रूपन्देही के सम्पूर्ण महिला तथा पुरुष लोगो एकत्रित कर एक आपस मे मिलाने का कार्य के साथ जितिया पर्व समारोह कार्यक्रम मे मुझे प्रमुख अतिथि के रूप बुलाया गया जिसको लेकर मै हृदय से धन्यवाद देना चाहती हु और कहा की श्री सुंडी समाज, नेपाल मैथिल समाज, रूपन्देही को नगरपालिका द्धारा सहयोग करने की प्रतिबद्धता जाहिर किया ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 16 जुलाई 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

कार्यक्रम मे मैथिल समाज, बूटवल की अध्यक्ष अनिता झा, सचिव नीलम शाह, समाज सेवी धनेश्वरी चौधरी,लगायत रूबी थापा राव ने अपना मंतब्य रखा।

समारोह आयोजक नेपाल मैथिल महिला समाज, स्वागत मन्तव्य अनिता शाह एवं मैथिल समाज,रूपन्देही के संस्थापक अध्यक्ष अमर कुमार झा के सञ्चालन मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *