Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पशुपतिनाथ मन्दिर के आसपास मांस, मदिरा तथा नशीले पदार्थ के बिक्री तथा सेवन पर लगी रोक

 

काठमांडू, मंसिर २१– पशुपतिनाथ क्षेत्र में मांस, मदिरा तथा नशीले पदार्थ को निषेध किया गया है । बालाचतुर्दशी पर्व (शतवीजारोपण पर्व) को मध्यनजर रखते काठमांडू प्रशासन ने पशुपतिनाथ के चार किला के आसपास आज से मंसिर २७ गते तक मांस, मदिरा तथा नशीले पदार्थ को निषेध किया है ।
गौशाला मित्रपार्क सड़क से पूर्व, पशुपति क्षेत्र के पूर्व सिमाना से पश्चिम, गौशाला तिलगङ्गा चक्रपथ से उत्तर और मित्रपार्क–उमाकुण्ड–गौरीघाट होते हुए गुहृयेश्वरी से दक्षिण भीतर के सभी भागों में ये सभी पदार्थ निषेध करने की काठमांडू के प्रमुख जिला अधिकारी द्वारा जारी किए गए सूचना में उल्लेख है । बालाचतुर्दशी पर्व में सुरक्षा के साथ ही धार्मिक, साँस्कृतिक, मर्यादा और पवित्रता कायम रखने के उद्देश्यले से इन पदार्थो के उत्पादन, खरीदना, बेचना, भण्डारण और सेवन समेत नहीं कर पाने की भी सूचना में उल्लेख किया गया है । यदि इसमें किसी की संलग्नता दिखाई दी या जानकारी मिली तो उसपर कारबाही की जाएगी ।

यह भी पढें   सर्वदलीय बैठक में पहुँचे माधव नेपाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *