Fri. Oct 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घायलों के उपचार में प्रभावकारी भूमिका निर्वाह करने का प्रधानमन्त्री ने दिया निर्देशन

 

काठमांडू, पुष २८– दाङ के भालुवाङ बस दुर्घटना में हुए घायलों के उपचार में प्रभावकारी भूमिका निर्वाह करने का प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने निर्देशन दिया है । सामाजिक सञ्जाल द्वारा प्रधानमन्त्री प्रचण्ड ने घटनाप्रति अपने दुःख को व्यक्त किया है और घायलों के उपचार में प्रभावकारी भूमिका निर्वाह करने के लिए सरोकार वाले निकाय को निर्देशन दिया है ।
बीती रात दाङ के भालुवाङ में एक बस दुर्घटना होने से १२ लोगों की जान चली गई है । बस में ३५ लोग सवार थे जिनमें से १२ की मृत्यु हो गई है । १२ मृतक में दो भारतीय नागरिक हैं । २२ लोग घायल हैं ।
घायल २२ में से सात लोगों को बुटवल, नौ को नेपालगञ्ज और ६ को भालुवाङ अस्पताल दाङ में उपचार किया जा रहा है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनाक 29 सितंबर 2026 मंगलवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com