Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में चतरा के स्वामी महायोगी कृष्ण दास जी महाराज जी को भी निमन्त्रण

 

माला मिश्रा/ वरुण मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नेपाल के लोगो मे भी काफी उत्साह हैं । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से इस समारोह के लिए नेपाल के भी कई गणमान्य लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं । इसी कड़ी में भगवान राम के ससुराल नेपाल में भी दो दर्जन से अभी अधिक लोगों को निमंत्रण मिला है ।
राम के ससुराल जनकपुरधाम के महंत सहित अधिकतर महंत को भी निमंत्रण दिया गया है जिनमें पशुपतिनाथ मंदिर के मूल पुजारी गणेश रावत,महंत तपेशवर दास, महंत राम रोशन दास, पूज्य स्वामी मोहन शरण देवाचार्य, कोशी चतरा के स्वामी महायोगि कृष्ण दास जी महाराज, स्वामी नन्दकिशोर भारद्वाज, स्वामी चतुरभुजाचार्य तथा बिराटनगर के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर के पीठाधीश श्री अच्युत प्रपन्नाचार्य महाराज सहित कई अन्य का नाम शामिल है । इसके अलावा उद्योग जगत सह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े कई लोगों को आमन्त्रण पत्र मिला है ।

यह भी पढें   चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमेरिका जाएंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com