Fri. Jun 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तिला–८ वडा को बालविवाह मुक्त वडा घोषणा करने की तैयारी

 

काठमांडू, फागुन १३ – जुम्ला के तिला गाँवपालिका–८ जुम्लाकोट गाँव में एक बाल विवाह होने जा रहा था जिसे अब रोक दिया गया है । जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और प्रहरी चौकी के समन्वय में यह बाल विवाह रोका गया है । ये जानकारी वडा सचिव खड्गबहादुर रावत ने दी है ।
सचिव रावत के अनुसार फागुन ९ गते १९ वर्षीय बालक और १७ वर्षीया बालिका के बीच विवाह होने जा रहा था । विवाह की पूरी तैयारी हो गई थी यहाँ तक कि बालिका बालक के घर तक पहुँच चुकी थी विवाह के लिए । ऐसी अवस्था में विवाह को रोका गया है ।
सचिव के अनुसार बाल विवाह अपराध है । यह विवाह अभी नहीं करें बहुत बार समझाया । उसके बाद बालविवाह होने से बहुत तरह के हानि के बारे में भी जानकारी दी । उसपर भी नहीं माने तब दोनों के घर में बैठकर समझाया तब जाकर यह विवाह रुक पाई है ।
सचिव ने बताया कि अब जाकर उनके माता पिता इस बात पर राजी हुए हैं कि अभी दोनों बच्चे पढ़ाई करेंगे जब बालिग हो जाएंगे तब दोनों का विवाह किया जाएगा । सचिव ने यह भी बताया कि तिला–८ वडा को बालविवाह मुक्त वडा घोषणा करने की भी तैयारी चल रही है ।

यह भी पढें   क्या खत्म होगी प्रदेश सभा ? क्या है स्वर्णिम वाग्ले का प्रस्ताव, जिसने नेपाल की राजनीति में छेड़ दी नई बहस

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *