भागलपुर के ‘प्रथम फोटो-पत्रकार’ के रूप में श्री पारस कुंज सम्मानित
डॉ प्रेम किशन
भागलपुर (बिहार), भारत | रविवार १२ मई २०२४ की संध्या स्थानीय दीपनारायण सिंह पथ के लाला लाजपतराय पार्क अवस्थित ‘कला केन्द्र’ में, ‘भागलपुर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन, बिहार’ द्वारा आयोजित फोटोग्राफर्स-मिलन सम्मान-समारोह में, ७० के ही दशक में, भागलपुर को प्रथम फोटो-पत्रकार के रूप में गौरवान्वित करने वाले, ‘युवासंगम’, ‘कथा’, ‘अंगमेल’, ‘वामन के डेग’, ‘अंगदीप’ और ‘शब्दयात्रा’ जैसी चर्चित पत्रिकाओं के सम्पादक वरिष्ठ पत्रकार कवि लघुकथाकार श्री पारस कुंज को, बतौर मुख्य अतिथि भागलपुर की प्रथम नागरिक महापौर डॉक्टर वसुंधरा लाल ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया ।
फोटोग्राफरों से खचाखच भरे इस मिलन-सम्मान-समारोह में बांका, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, नालंदा, सीतामढ़ी, शिवहर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, वैशाली, बेगूसराय, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, जमुई, देवघर, दुमका आदि जिलों के छायाकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित की ।
उक्त अवसर पर श्री पारस कुंज के अलावा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त छायाकार सर्वश्री रंजन कुमार ‘चित्रशाला’, नन्द किशोर कैसरी ‘इमेज स्टूडियो’, पारस कुंज ‘पारस स्टूडियो’, फोटो-पत्रकार मनोज कुमार सिन्हा, नरेन्द्र राय ‘ज्योति स्टूडियो’, राजेश कुमार गुप्ता ‘आरके स्टूडियो’, राजेश नायक ‘सोनी स्टूडियो’, पप्पू जायसवाल ‘जायसवाल फोटो’, प्रदीप कुमार सिंह ‘दर्पण स्टूडियो’, मनोज कुमार सिंह ‘उर्वशी स्टूडियो’, अशोक कुमार शर्मा ‘उपकार स्टूडियो’, निरंजन चौधरी ‘बाबा ट्रेडर्स’ सहित विपिन कुमार, दीलीप कुमार, बिट्टू बुढ़ानाथ, अशोक ठाकुर रांची और शैलेन्द्र को भी आयोजन के अन्य अतिथियों –
उपमहापौर डॉ सलाउद्दीन अहसान, बिहार एसोसिएशन अध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला परिषद अध्यक्ष मिथुन यादव, समाजसेवी प्रशांत विकास सिंह, डॉ अशोक आलोक, विजय कुमार यादव आदि द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रतीक-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
आयोजन की सार्थक सफलता में मनोज कुमार गुप्ता अध्यक्ष, धनंजय शर्मा उपाध्यक्ष, विभूति भूषण महासचिव, आशीष कुमार सचिव, बजरंग शर्मा कोषाध्यक्ष आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


