Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गुजरात के गेमिंग जोन में आग लगने से १२ बच्चों सहित २८ लोगों की मृत्यु

 

काठमांडू, जेठ १३ –
गुजरात के राजकोट शहर में शनिवार शाम एक गेमिंग जोन में भीषण आग लग गई । अब तक १२ बच्चों सहित कम से कम २८ लोगों की मौत हो गई है । आशंका है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ेगी । कई लोग अभी भी लापता हैं । घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मामले की जानकारी मिलने पर एक्स पर ट्वीट किया, “राजकोट में आग लगने की घटना से बेहद व्यथित हूं । मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है । घायलों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं । स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए काम कर रहा है । “ इसी तरह अमित शाह, मल्लिकार्जुन खरगे, अरविंद केजरीवाल सहित कई दलों के नेताओं ने घटना पर शोक जताया है ।
गुजरात के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीडÞितों को तत्काल राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है । गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा, ’’राजकोट में गेम जोन में आग लगने की घटना में नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव और राहत कार्यों के निर्देश दिए गए हैं । घायलों के तत्काल इलाज की व्यवस्था को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए हैं ।’’ हादसे में मरे लोगों के परिजनों को ४–४ लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है । वहीं घायलों को ५०–५० हजार का मुआवजा मिलेगा । अहमदाबाद से घायलों के इलाज के लिए ४० डॉक्टरों की टीम भी राजकोट पहुंच गई है ।
राजकोट के पुलिस आयुक्त राजू भार्गव ने कहा, टीआरपी गेमिंग जोन में आग लग गई और कुछ लोगों के हताहत होने की सूचना है । उन्होंने कहा, “मैं आग लगने के पीछे के कारण अभी नहीं बता सकता । यह जांच का विषय है । बचाव अभियान जारी है और कई दमकल गाडि़यां मौके पर भेज दी गईं हैं । हम दमकल अधिकारियों से बात करेंगे कि और क्या मदद की जानी चाहिए ।

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ – चार हजार लोगों का उद्धार, ६२६ शव बरामद

आग पर काबू पाने और कूलिंग ऑपरेशन चलाने के बाद हताहतों की संख्या यदि कोई होगी तो पता चल जाएगी । एक अग्निशमन अधिकारी ने एएनआई को बताया कि, “आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है । आग बुझाने के प्रयास जारी हैं । हमें लापता लोगों का कोई संदेश नहीं मिला है । हवा के वेग के कारण अस्थायी संरचना ढ़ह गया है और हमें अग्निशमन अभियान चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है ।
अग्निशमन अधिकारी ने कहा, “आग पर काबू पाने के बाद हम जोन के अंदर हताहतों की सही संख्या का पता लगाने में सक्षम होंगे । हम आग के कारण की भी जांच करेंगे । इसके साथ ही शहर के सभी गेमिंग जोन को बंद करने के लिए एक संदेश जारी किया गया है ।
राजकोट प्रशासन ने हताहत लोगों के परिजनों की सहायता के लिए फोन नंबर भी जारी किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com