Tue. Aug 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल ने की ३ प्रदेश प्रमुख की नियुक्त

 

काठमांडू, सावन १६ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने तीन प्रदेश के प्रदेश प्रमुख को नियुक्त किया है । राष्ट्रपति पौडेल ने संविधान की धारा १६३ के उपधारा २ अनुसार बागमती प्रदेश में दीपक प्रसाद देवकोटा, लुम्बिनी प्रदेश में कृष्णबहादुर घर्तीमगर तथा कर्णाली प्रदेश प्रमुख में यज्ञराज जोशी को नियुक्त किया है ।
सोमवार को हुए मन्त्रिपरिषद की बैठक में इन सभी को प्रदेश प्रमुख में नियुक्ति के लिए सिफारिस करने का निर्णय कर लिया गया था । इससे पहले बुधवार को ही राष्ट्रपति पौडेल ने बागमती के प्रदेश प्रमुख यादव चन्द्र शर्मा, लुम्बिनी के प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन और कर्णाली के प्रदेश प्रमुख तिलक परियार को पदमुक्त भी कर दिया है । प्रदेश प्रमुख से पदमुक्त हुए शर्मा एकीकृत समाजवादी, शेरचन और परियार नेकपा माओवादी केन्द्र निकट हैं । उन तीनों को ही प्रचण्ड नेतृत्व की सरकार ने नियुक्त किया था ।

यह भी पढें   राम युवाकमिटी अपने स्थापना दिवस पर समाज सेवा का लिया संकल्प

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com