Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज मिस नेपाल का ग्राण्ड फिनाले

 

काठमांडू, सावन १९ – मिस नेपाल का ग्राण्ड फिनाले आज शाम किया जा रहा है । गोदावरी स्थित सनराइज कन्भेन्सन सेन्टर में होने वाले इस प्रतियोगिता की उपाधि के लिए २६ फाइनलिस्ट सुन्दरी पहुँची हैं ।
द हिडन ट्रेजर के आयोजना में होने जा रहे फिनाले का प्रत्यक्ष प्रसारण अपराह्न ४ बजे से हिमालय टिभी एचडी पर किया जाएगा । इस आयोजन के ऑनलाइन पार्टनर के रुप में ऑनलाइन खबर हैं ।
द हिडन ट्रेजर ने कहा है कि प्रतियोगिता की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है । कार्यक्रम को भव्य रुप में प्रस्तुत किया जाएगा । समारोह में मिस इन्टरनेसनल के कार्यकारी निर्देशक से लेकर मिस माल्टा की टोली के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय अतिथि भी सहभागी होंगे ।
इस वर्ष मिस नेपाल की उपाधि जीतने वाली प्रतिस्पर्धी को मिस नेपाल–२०२३ की विजेता सृच्छा प्रधान अपने होथों से ताज पहनाएगी । मिस वर्ल्ड, मिस अर्थ और मिस इन्टरनेसनल के तीन मुख्य विधा की उपाधि के लिए प्रतिस्पर्धा की जाएगी । इसके अलावे ११ सहविधा भी शामिल है ।नृत्य और संगीत की प्रस्तुति सहित पूर्वमिस नेपाल भी स्टेज पर दिखाई देंगी । प्रतियोगिता के लाइनअप के बारे में आयोजक ने कुछ भी नहीं बताया है  तो दर्शक के लिए यह प्रस्तुति सरप्राइज भी हो सकती है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 बुधवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed