Thu. May 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बांग्लादेश की स्थिति के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ

 

काठमान्डु 6 अगस्त

ये बात सामने आ रही है कि बांग्लादेश की स्थिति के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है. देश में हिंसा भड़काने के पीछे छात्र शिविर नामक संगठन का नाम सामने आ रहा है. छात्र शिवर बांग्लादेश में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी का ही एक हिस्सा है. और जमात-ए-इस्लामी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी का समर्थन प्राप्त है.

शेख हसीना सरकार ने देश में हिंसा को देखते हुए कुछ दिन पहले ही जमात-ए-इस्लामी, उसकी स्टूडेंट यूनियन और अन्य संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया था. सरकार के इस कदम के खिलाफ जमात-ए-इस्लामी और इसके तमाम संगठन सड़कों पर उतर आए थे. जमात-ए-इस्लामी कट्टरपंथी संगठन है.

यह भी पढें   हमारा इरादा पैसा कमाना नहीं है – रवि लामिछाने

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी- BNP के कार्यवाहक प्रमुख खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान की सांठ-गांठ के सबूत बांग्लादेश के अधिकारियों के पास भी थे. जानकारी मिली है कि बांग्लादेश में ऑपरेशन रिजीम चेंज की रूपरेखा लंदन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी- ISI के साथ मिलाकर बनाई गई थी. योजना का ब्लूप्रिंट तैयार करने के बाद उसे बांग्लादेश में अंजाम दिया गया.

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब में तारिक रहमान और आईएसआई अधिकारियों के बीच बैठकों के सबूत होने का दावा बांग्लादेश के अधिकारी कर रहे थे.

यह भी पढें   नए कलेवर में सजा कैंडी स्वीट हाउस, 21वां वार्षिकोत्सव सह पुनः उद्घाटन धूमधाम से संपन्न

सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर कई एंटी बांग्लादेश लगातार इस विरोध-प्रदर्शन को हवा दे रहे थे और 500 से ज्यादा नेगेटिव ट्वीट शेख हसीना सरकार के खिलाफ किए गए. इनमें पाकिस्तानी हैंडल भी शामिल हैं. जानकारी मिली है कि प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी की स्टूडेंट विंग को भी कथित तौर पर पाकिस्तान की आईएसआई की तरफ से समर्थन मिल रहा है. इस संगठन का काम बांग्लादेश में हिंसा भड़काना और छात्रों के विरोध को राजनीतिक आंदोलन में बदलना था.पाकिस्तान की सेना और आईएसआई का उद्देश्य प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार को अस्थिर करना और विपक्षी बीएनपी को बहाल करना था.अंततः यह हो ही गया ।

यह भी पढें   नेपाल में बालेन का उदयः एक परिवर्तन की शुरुआत : अंशुकुमारी झा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *