Sun. Jun 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नई पीढ़ी अपनी परम्परा,संस्कृति अनुसार सभ्यता और शालीनता खो रही है–प्रधानमंत्री ओली

 

काठमांडू, भादव १०– प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने कहा कि नई पीढ़ी सभ्यता, शिष्टता और मर्यादा को भूल गई है । सोमवार काठमांडू के टुँडिखेल में गौरा पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही । उन्होंने कहा कि बहुत आश्चर्य हो रहा है मुझे कि नई पीढ़ी अपनी परम्परा और संस्कृति अनुसार सभ्यता और शालीनता खो रही है । उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में जो अकर्मण्यता दिख रही है उसे नेपालीपन नहीं कहा जा सकता है । आज गौरा पर्व के अवसर पर टुँडिखेल नेताओं के विरुद्ध नारेबाजी की गई । इस कार्यक्रम कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा भी थे और उन्होंने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की थी ।
ओली ने कहा कि मैं आश्चर्य चकित हूँ कि नई पीढ़ी हमारी सभ्यता,शालीनता,या हमारी मर्यादा क्या है ? यह भूलती जा रही है । इस तरह की घटनाएं बहुत से जगहों पर देखने को मिल रही हैै कि कार्यक्रम किसी का होता है और दूसरे उसमें आकर खलल डाल देते हैं । मैं आग्रह करना चाहता हूँ कि ये नेपालीपन नहीं है, ये नेपाली संस्कृति नहीं है ।
प्रधानमन्त्री ओली ने युवाओं से आग्रह किया है कि वें नेपालीपन और नेपाली संस्कृति को बढावा दें । उन्होंने बताया कि नेपाल मेलमिलाप,शान्तिपूर्ण देश है ।
उन्होंने कहा कि नेपाली समाज संस्कृति ने भरापूरा समाज है और चाहे कोई जितना भी इसे तोड़ना या अलग करना चाहेगा, नहीं कर पाएगा । उन्होंने कहा कि नेपाल के मौलिक कला और संस्कृति को बचाना है, संभाल कर रखना है । इसे विश्वभर में फैलाने के काम करें । प्रधानमंत्री ओली ने बताया कि गौरा पर्व के के साथ ही बाकी त्यौहारों ने नेपाल को एक अलग पहचान दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *