Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कोशी, मधेश और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थानों में भारी बारिश की संभावना

 

काठमांडू, भादव २० – अभी देशभर में मानसूनी वायु का प्रभाव है । मानसून के न्यून चापीय रेखा पश्चिम में सरदर स्थान के आसपास और पूर्व में सरदर स्थान के दक्षिण में स्थित होने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग, मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
महाशाखा द्वारा जारी किए गए मौसम बुलेटिन अनुसार अभी देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । कोशी, मधेश, बागमती, गण्डकी और लुम्बिनी प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा बाकी प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की तथा मध्यम बारिश हो रही है । कोशी, मधेश और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थान में भारी वर्षा होने की भी संभावना की जानकारी महाशाखा ने दी है ।
आज दिन में देशभर में आंशिक से साधारणतया बादल छाए रहेंगे । कोशी, बागमती, लुम्बिनी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के कुछ स्थान में तथा बाकी प्रदेश के कुछ स्थान में हल्की या मध्यम वर्षा होने की संभावना है । साथ ही कोशी और गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थान में भारी वर्षा की संभावना है ।

यह भी पढें   सरकार प्रेस स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है –संचारमंत्री तिमिल्सिना

आगामी २४ घण्टें में सभी के प्रदेश के कुछ स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की तथा मध्यम वर्षा की और कोशी, मधेश, गण्डकी प्रदेश के एक–दो स्थान में भारी वर्षा की संभावना की जानकारी महाशाखा ने दी है ।
इन क्षेत्रों में होनेवाले गेग्रान बहाव, बाढ़, भूस्खलन तथा भूक्षय जैसे प्रकोप, संकट या क्षति से बचने तथा दैनिक जनजीवन आदि कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, पर्वतारोहण, सड़क तथा हवाई यातायात में आंशिक असर पड़ने की संभावना को देखते हुए आवश्यक सतर्कता अपनाने का महाशाखा ने अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *