Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीके राउत ने पत्नी से सम्बन्ध विच्छेद को लेकर किया मुद्दा दायर

 

काठमांडू, भादव २७ – जनमत पार्टी के अध्यक्ष सीके राउत ने जिला अदालत ललितपुर में अपने सम्बन्ध विच्छेद को लेकर मुद्दा दायर किया है ।
राउत ने भादव १२ गते श्रीमती सोनी सिन्धु रानी से सम्बन्ध बिच्छेद के लिए मुद्दा दायर किया है । उन्होंने ‘अंश और सम्बन्ध विच्छेद’ शीर्षक में मुद्दा दायर किया किया है । ये जानकारी जिला अदालत ललितपुर के प्रवक्ता राम सजिवन महतो ने दी है । महालक्ष्मी नगरपालिका वडा नम्बर ४ इमाडोल में राउत रहते हैं । उन्होंने यह कहते हुए कि हमारा सम्बन्ध अच्छा नहीं है । इसलिए संबंध विच्छेद के लिए मुद्दा दायर किया है ।
उनकी श्रीमती रानी भारतीय नागरिक हैं । राउत ने उल्लेख किया है कि मेरी पत्नी केवल मायके ही जाती रहती है । जिसके कारण हमारा सम्बन्ध अच्छा नहीं हो पा रहा है ।
आवास दोनों का ही महालक्ष्मी नगरपालिका ४ में ही हैं । उन्होंने कहा कि ‘अब अदालत से श्रीमती के नाम से समय सीमा पारित की जाएगी उसके बाद ही अन्य काम आगे बढ़ेगा ।’ राउत ने बच्चों को अपने ही पास रखने की भी मांग की है ।

यह भी पढें   यदि जनता और लोकतंत्र समाप्त हो गया, तो हम कहीं के नहीं रहेंगे – अमरेश सिंह

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *