Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल पुलिस ने सम्पर्क में नहीं आने वाले २४ पुलिसकर्मियों को स्पष्टीकरण के साथ पेश होने का दिया निर्देशन

 

काठमांडू, असोज १० – नेपाल पुलिस ने कार्यालय में सम्पर्क में नहीं आने वाले २४ पुलिसकर्मियों को सात दिन के भीतर हाजिर होने का निर्देशन दिया है ।
पुलिस ने एक सार्वजनिक सूचना निकाल कर कहा है कि वे सभी स्वेच्छा से गैरहाजिर थे और तलाश कराने के बाद भी वे सभी सम्पर्क नहीं कर पाए हैं । सभी गैरहाजिर पुलिस को सात दिन के भीतर पेश होने को कहा गया है ।
पुलिस प्रधान कार्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि जब वो कार्यालय में पेश हो तो अपने साथ गैरहाजिर होने का कारण सहित स्पष्टीकरण भी सौंपे । और यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं हुआ तो पुलिस नियमावली के अनुसार आवश्यक कारवाई प्रक्रिया आगे बढ़ाने का भी सूचना में उल्लेख है ।
गैरहाजिर होने वालों में तीन पुलिस सहायक निरीक्षक, दो पुलिस सहायक हवलदार और १९ पुलिस जवान हैं ।

यह भी पढें   मिथिला के लोक साहित्य को बचाने की आवश्यकता - बिक्रम यादव

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *