Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दोनों देश के बीच के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सभी तह में सहकार्य आवश्यक – विजय जॉली

 


काठमांडू, मंसिर ८ – राष्ट्रीय एकता अभियान के केन्द्रीय कार्यालय द्वारा काठमांडू में आयोजित हिन्दू संस्कृति और नेपाल–भारत सम्बन्ध विषय विशेष कार्यक्रम भव्य रूप में सम्पन्न हुआ है । प्रमुख वक्ता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विदेश विभाग प्रमुख विजय जॉली ने कहा कि दोनों देश के बीच के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सभी तह में सहकार्य आवश्यक है । उन्होंने नेपाल के हिन्दू सभ्यता को महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में संबोधन करते दो देशों के बीच के सम्बन्ध केवल राजनीतिक नहीं होकर सांस्कृतिक और भावनात्मक जग में आधारित रहने की चर्चा की ।

यह भी पढें   कर्णाली बस हादसा – लापता लोगों में से चार की पहचान


कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय एकता अभियान के केन्द्रीय अध्यक्ष विनय यादव ने की थी । संविधान सभा सदस्य भूपेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय एकता अभियान में प्रवेश किया । वें कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के केन्द्र बने थे । चौधरी को विजय जॉली और अभियान के अध्यक्ष विनय यादव ने खादा ओढ़ाकर अभियान में स्वागत किया । चौधरी ने अभियान में आवद्ध होने के बाद हिन्दू सभ्यता के सशक्तीकरण और राष्ट्रीय एकता के लिए और सक्रिय होकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई ।

यह भी पढें   क्रोएशिया की हार, पोर्चुगल का फीफा विश्वकप के अंतिम १६ में प्रवेश


कार्यक्रम में नेपाली जनता दल के अध्यक्ष हरिचरण साह, पूर्व राजपा उपाध्यक्ष सत्यनारायण मण्डल, राष्ट्रीय मुक्ति पार्टी के नेता सिऐन थारू, और समाजसेवी विजय राउत आदि ने अपने–अपने मन्तव्यों को रखा था । इसी तरह अभियान के केन्द्रीय सदस्य चन्द्र यदुवंशी, युवा विभाग प्रमुख दिवस पटेल, महिला विभाग प्रमुख रीता साह, बागमती प्रदेश इञ्चार्ज शिसिर रञ्जितकार, उपत्यका इञ्चार्ज महेश्वरमान वैद्य, और काठमांडू जिला संयोजक राजकुमार लामीछाने आदि की उपस्थिति रही थी ।


अभियान के अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि नेपाल को संघीय हिन्दू गणराज्य के रूप में घोषणा करने के उद्देश्य सहित अभियान ने निरन्तर गतिविधि करते आए हैं । उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के साथ सांस्कृतिक सहकार्य ने अभियान को और ऊर्जा देगी । विजय जॉली ने आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा नेपाल के साथ सांस्कृतिक संबंध को प्रगाढ़ बनाते हुए हिन्दू सभ्यता के संरक्षण के लिए निरन्तर सहकार्य करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *