27 दिसंबर को 25 सदस्यीय नेपाली तीर्थयात्री प्रयागराज के लिए होंगे रवाना

माला मिश्रा कोशी प्रदेश नेपाल । आगामी 27 दिसम्बर को नेपाल के विराटनगर से 25 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बस से धार्मिक यात्रा पर विहार के गया होते उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के विभिन्न धार्मिक स्थल का अवलोकन और पूजा पाठ के लिए कूच करेंगे । उपरोक्त जानकारी देते हुए सप्तकोशी तीर्थ यात्रा प्रा लि के संचालक नरेश लाभ ने बताया कि श्रद्धालुगण उतर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा स्नान और अयोध्या राम लला के मंदिर में पूजा पाठ बृंदावन , मथुरा , गोकुलम , गोवर्धन , प्रेम मंदिर , बाके बिहारी , तुलसी बन आदि धार्मिक स्थल घूमेंगे । तीर्थयात्रियों के लिए खाना किचन का व्यवस्था बस में ही रखा गया है ।
14 दिवसीय उक्त धार्मिक यात्रा में उत्तराखंड के हरिद्वार , मनसा देवी , ऋषिकेश , रामझूला , लक्षण झूला आदि धार्मिक स्थल का दर्शन कर पूजा पाठ के बाद सुनौली बोर्डर होते नेपाल के लुंबनी , देवघर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम है । इस धार्मिक यात्रा में काठमांडू , विराटनगर के श्रद्धालु शामिल है ।

