Sun. May 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बर्दिया जिला के बाँसगढी में रक्तदान कार्यक्रम

 

 

नेपालगञ्ज/(बाँके) पवन जायसवाल । बर्दिया के बाँसगढी में आयोजन किया गया रक्तदान  कार्यक्रम में महिला तथा पुरुष करके ३८ लोगों ने रक्तदान किया  

बर्दिया जिला के बाँसगढी में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज और नेपाल रेडक्रस सोसाइटी उपशाखा बाँसगढी नगर समिति के संयुक्त आयोजन में  एक महिला सहित ३८ लोगों ने पौष २३ गते मंगलवार को रक्तदान किया ।

बर्दिया जिला के बाँसगढी नगरपालिकाका की संरक्षकत्व में, नगर अस्पताल बाँसगढी बर्दिया में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में बाँसगढी नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत नोखीराम वली, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला के उपाध्यक्ष सन्तोष बाँस्तोला, नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के नगर अध्यक्ष विनोद परियार (सन्देश), नेपाल रेडक्रस सोसाइटी उपशाखा बाँसगढी नगर समिति के सभापति कमल बहादुर खत्री ने संयुक्त रुप में खून संकलन करनेवाला पाकेट प्रादेशिक रक्त सञ्चार केन्द्र नेपालगञ्ज के प्राविधिक महेश राना क्षेत्री को हस्तान्तरण किया साथ ही बाँसगढी नगरपालिका के प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत नोखीराम वली ने  बैनर वाचन करके बिधिवत रुप में कार्यक्रम की उद्घाटन किया ।

यह भी पढें   उपसभामुख रुबीकुमारी ठाकुरी अस्पताल में भर्ती

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँसगढी नगर समिति अध्यक्ष बिनोद परियार (सन्देश) के अनुसार नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज के सल्लाहकार तथा अतिथि पानी सप्लायर्स के सञ्चालक बिपिन पौडेल, केशव पौडेल, बाँसगढी उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष बद्रीनाथ बराल, युगपति पौडेल, दिनेश कुमाार थापा, ५१ वर्षीय कृष्णराज रेग्मीखेम प्रसाद काफ्ले, शिशिर अधिकारी, बैकुण्ठ सुवेदी, एक नारायण अधिकारी, नगर अस्पताल बाँसगढी के डा. मनोज कुमार साह, अजय प्रसाद तिवारी, देवराज अधिकारी, बाबुराम थारु, गणेश थारु, शिव चौधरीबिवस परियार, झबिन्द्र कुमार खत्री, जोहन पी. अधिकारी, क्षितिज पौडेल, ओम प्रकाश देवकोटा, शंकर सापकोटा, सागर अधिकारी, बिजयराज अधिकारी, सन्तोष खनाल, बिनोद पौडेल, घन श्याम तिवारी, पतिराम थारु, सनद कुमार धिताल, कृष्णराज ढकाल, दुर्गा प्रसाद थारु, एक मात्र महिला अस्मिता कुश्मा, नवराज ज्ञवाली, सन्दिप थारु, सन्तोष कुमार थारु, मीन बहादुर बिक, करसिंह बुढा, सञ्जु कुमार ओली लगायत ३८ लोगों ने रक्तदान किया  ।

यह भी पढें   एलपी गैस की कीमत में वृद्धि, पेट्रॉल और डीजल की कीमत में कमी

वह रक्तदानकार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बर्दिया जिला शाखा के मन्त्री गोबिन्द प्रसाद रेग्मी, नगर अस्पताल बाँसगढी बर्दिया के प्रमुख हरिहर प्रसाद तिवारी, बाँसगढी उद्योग वाणिज्य संघ महिला उपाध्यक्ष मनु अधिकारी, १ सौ २ बार रक्तदान करनेवाले  नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँके के सल्लाहकार तथा शतक रक्तदाता पवन जायसवाल, ईलाका प्रहरी कार्यालय मोतीपुर, बाँसगढी के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक रुपेश साह लगायत लोगों की सहभागिता । प्रादेशिक रक्त सञ्चार सेवा केन्द्र नेपालगञ्ज के सोम प्रकाश सापकोटा, सुनिल रत्गैया, महेश राना क्षेत्री, शिवराज शाही, बीरेन्द्र योगी, निशा ढुंगाना, भूमिका चौधरी, सुमित्रा ओली, समी चौधरी ने प्राविधिक में सहयोग किया ।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने तीन और अध्यादेश किए जारी

नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बाँसगढी नगर समिति अध्यक्ष बिनोद परियार (सन्देश) ने कहा आगामी दिनों में नेपाल स्वयंसेवी रक्तदाता समाज बर्दिया जिला कार्यसमिति तथा सरोकारवालों से बातचीत करके नियमित ३३ महीने में रक्तदान कार्यक्रम की आयोजन किया जाएगा बताया  । इसी तरह वह  कार्यक्रम के संरक्षकत्व में बाँसगढी नगरपालिका, बाँसगढी नगर अस्पताल, बाँसगढी उद्योग वाणिज्य संघ, बाँसगढी खानेपानी उपभोक्ता समिति, युवा सञ्जाल बाँसगढी, लायन्स कलब अफ बर्दिया, थारू कल्याणकारिणी सभा बाँसगढी, ईलाका प्रहरी कार्यालय मोतीपुर बाँसगढी, पीपलबोट बचत तथा ऋण सहकारी संस्था लिमिटेड, मिडिया में रेडियो गुर्वावा एफ.एम, मिसन टुडे राष्ट्रिय दैनिक, बाँसगढी ग्यालरी के समन्वय तथा सहकार्य में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *