Fri. Aug 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रिंकु सदाय हत्याकाण्ड…दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी – गृहमंत्री रमेश लेखक

 

काठमांडू, फागुन १८ – गृहमंत्री रमेश लेखक ने ताप्लेजुङ के पाथीभरा में निर्माणाधीन अवस्था में रहे केबलकार के विरोध में उतरे समूह को वार्ता में आने के लिए कहा है ।
रविवार राष्ट्रीय सभा की बैठक में सांसदों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का जबाव देते हुए मंत्री लेखक ने बताया कि नो केबलकार समूह द्वारा उठाए गए विषय के प्रति सरकार गंभीर है और उन्हें वार्ता में आने के लिए आह्वान किया जा चुका है । उन्होंने जानकारी दी कि केबलकार निर्माण में जो समस्या दिखाई दे रही है, उस समस्या को वार्ता और विमर्श द्वारा समाधान करने के लिए सरकार तैयार है । गृहमंत्री लेखक ने इस बात का भी उल्लेख किया कि जनता को इस बात की अनुभूति हो कि देश में शान्ति सुव्यवस्था कायम करने के लिए सरकार गंभीर है ।
उन्होंने सिरहा की घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि – नवराजपुर गाँवपालिका–१ भगवतीपुर की १७ वर्षीया रिंकुकुमारी सदाय की मृत्यु की घटना में पुलिस गंभीर हो अनुसन्धान कर रही है और दोषियों को हर हाल में सजा मिलेगी ।
गृहमंत्री लेखक ने इस बात का भी उल्लेख किया कि प्रेम विवाह कर सर्लाही के बरहथवा की नेहा रौनियार और सत्येन्द्र राम की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com